अयोध्या को बनायेंगे विश्व की सांस्कृतिक नगरी व आस्था का केंद्र : मेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शनिवार को तीन कलश तिवारी मंदिर में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर ने दोनों संगठनों के प्रति आभार प्रकट किया।
 
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की कल्पनाओं को साकार रूप देने के लिए अयोध्या को विश्व की सांस्कृतिक नगरी एवं आस्था का केंद्र बनाया जायेगा। उन्होंने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों से विकास को लेकर सुझाव भी मांगे। महापौर ने कहा कि सबको साथ लेकर चल कर ही अयोध्या को विश्व पटल पर स्थापित किया जा सकता है।

इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत, लखणधर त्रिपाठी, डॉ आरडी पांडेय, राधेश्याम पांडेय, जनार्दन दूबे, बाबूराम पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, परमानंद पाठक, रामचरित्र पांडेय, राम तेज पांडेय, अमरनाथ पांडेय, उमाशंकर तिवारी, चंद्रशेखर पांडेय, प्रयाग दत्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए निकाला मार्च 

 

 

संबंधित समाचार