भारत ने एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

येचियोन (कोरिया)।  रेजोआना हीना मलिक और भरतप्रीत सिंह ने रविवार को यहां एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला 400 मीटर रेस और पुरुष चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किये जिससे भारतीय अभियान की शानदार शुरुआत हुई। 

हीना ने 53.31 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53.22 सेकेंड के समय से थोड़ा अधिक रहा। उन्होंने अप्रैल में ताशकंद में हुई एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था।

भरतप्रीत ने टूर्नामेंट के शुरुआती दिन 55.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। अंतिमा पाल ने दिन का तीसरा पदक कांस्य के रूप में जीता। उन्होंने 5,000 मीटर रेस 17 मिनट और 17.11 सेकेंड के समय में पूरी की। 

ये भी पढ़ें :  VIDEO : खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष 2' के Song 'Gajab Jeevan Jihi' ने मचाया धमाल, एक दिन में मिले 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज 

संबंधित समाचार