Hamirpur News : कानपुर सागर हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा जाम, राहगीरों के छूटे पसीने, दूर तक नहीं दिखी पुलिस
कानपुर सागर हाईवे पर हमीरपुर में जाम लगा।
कानपुर सागर हाईवे पर हमीरपुर में ट्रक खराब होने से जाम लग गया। जाम से राहगीरों के पसीने छूट गए।
हमीरपुर, अमृत विचार। कानपुर-सागर टूलेन हाईवे पर आए दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को एक बार फिर से ट्रक खराब हो जाने से रात में करीब तीन चार घंटे तक जाम से वाहन रेंगते नजर आए। जानकारी मिलते यातायात पुलिस सक्रिय हुई। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। वहीं रविवार दोपहर में भी वाहन खराबी से करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाइक सवार इधर-उधर से निकलते नजर आए।
कानपुर-सागर हाईवे में शनिवार को रात करीब 11 बजे यमुना पुल के निकट एक ओवर लोड ट्रक खराब हो जाने से जाम लग गया। जिसके बाद वाहनों की लगी लंबी कतारें लग गईं। जिसमें करीब 10 किमी लंबा जाम लगा रहा। जिससे जाम में बड़ी संख्या में भारी वाहन फंसे रहे। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रक खराब हो गया है।
जाम की सूचना पर यातायात निरीक्षक संजय मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ हाईवे में पहुंचकर खराब ट्रक को क्रेन से हटवाकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकें। वहीं रविवार को दोपहर में एक बार फिर से हाईवे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते लोग हलाकान रहे। यातायात प्रभारी ने बताया कि यमुना पुल के पास ट्रक खराब हो जाने के कारण जाम लग गया था। मौके पर पहुंची टीम ने यातायात बहाल करा दिया है।
