अयोध्या : महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने अयोध्या में चलाया स्वच्छता अभियान फोटो

अयोध्या : महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने अयोध्या में चलाया स्वच्छता अभियान फोटो

अमृत विचार, अयोध्या । महाराष्ट्र के महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरी के नेतृत्व में अयोध्या के 8 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिवाजी के जन्म दिवस के मौके पर 110 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचा था। इसी तरह अयोध्या समेत भारत के सैकड़ों ऐतिहासिक धार्मिक और सामाजिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है, जिसमें प्रत्येक जगह 110 लोगों की टीम स्वच्छता अभियान कार्य कर रही है। जिसके लिए महाराष्ट्र के कुल 5000 से ज्यादा लोग पूरे देश में स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं।

स्वच्छता अभियान की शुरुआत राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग से शुरू की गई जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी समेत अयोध्या के प्रमुख संत महंत भी मौजूद रहे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के महामंडलेश्वर शांतिगिरी के नेतृत्व में 110 लोगों की टीम जिसमें 70 से 80 वर्षीय महिलाएं भी शामिल हैं। राम जन्मभूमि पथ, हनुमान गढ़ी से अमावां मंदिर भक्ति पथ, श्री राम अस्पताल, सरयू घाट से वीणा चौक, राम की पैड़ी, श्रृंगार हाट से हनुमान गढी, राम घाट कार्यशाला, रामकोट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की है।

ये भी पढ़ें - मुंबई : 72 हूरें का पहला लुक हुआ जारी, जानें क्या है इस फिल्म का कांसेप्ट