Kanpur: कलेवा कार्यक्रम के दौरान दूल्हे को आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी, लौट गई बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दूल्हे को दौरा आने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार।

कानपुर में दूल्हे को दौरा आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पूरा दिन चली पंचायत के बाद मामला थाना पहुंचा और साढ़ थाने मे दोनो पक्षों मे बैठ कर समझौता हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। भीतरगांव जनपद के दक्षिणी जोन मे थाना साढ़ के रसूलपुर जाजमऊ गांव मे युवती की शनिवार शाम बारात आई। जिसमें धूम-धाम से बारात का स्वागत जयमाल आदि का सभी कार्य क्रम चल रहा था। तभी भौवरी पड़ते समय दूल्हे को हल्का झटका लगा। लेकिन बात बन गई।

इसके बाद सुबह कलेवा कार्यक्रम के समय दूल्हे को एक बार फिर जोर का झटका लगा और वह बेहोश हो गया। इस पर दुल्हन ने विवाद करने से इंकार कर दिया। पूरा दिन चली पंचायत के बाद मामला थाना पहुंचा और साढ़ थाने मे दोनो पक्षों मे बैठ कर समझौता हुआ। जिसमें लेन-देन के बाद बिना दूल्हन के बारात वापस लौट गई।

साढ़ थाना क्षेत्र के रशूलपुर जाजमऊ गांव से बिधनू थाना क्षेत्र के नगवां गांव निवासी शनिवार शाम बारात लेकर आए थे। धूम-धाम से सभी कार्यक्रम चल रहे थे। शनिवार को नाचते गाते बाराती अगवानी लेकर दरवाजे पहुंचे जयमाल आदि रश्मे पूरी की गई। दोनों पक्षों मे आए अधिकतर लोग खुशी खुशी वापस हो गए। इसी क्रम मे कार्यक्रम आगे बढ़ते हुए रात में भौवरों की रश्म के समय दूल्हे को हल्का झटका लगा।

दुल्हन को कुछ शक हुआ परंतु लड़का पक्ष के लोगों ने दौड़ धूप के साथ गर्मी अधिक होने की बात कहते हुए मामला शांत करा दिया। सुबह कलेवा के समय एक बार फिर दूल्हा अचानक बेहोश होकर गिर गया और झटके आने लगे। जिससे दुल्हन ने शादी करने से इंकार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद तमाम प्रयास के बाद भी लड़की ने बीमार लड़के से शादी करने से स्पष्ट रूप से इंकार करते हुए साढ़ थाना प्रार्थना पत्र दिया।

जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने मे पुलिस के सामने समझौता करते हुए एक दूसरे का लेन-देन करते हुए बिना दूल्हन के बारात लेकर वापस चले गए। साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि शादी के मध्यस्त ने दोनो पक्षों को गुमराह करते हुए शादी कराने की शोंच रहा था। लड़के को दौरा आ जाने के चलते लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया है। दोनों पक्षों मे समझौता करा दिया गया है बारात वापस चली गई है।

संबंधित समाचार