अयोध्या : चोरों ने बाइक एजेंसी को बनाया निशाना, कीमती सामान सहित उड़ाई नकदी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/ अयोध्या, अमृत विचार। इनायत नगर थाना से मात्र दो सौ मीटर दूर एक बाइक एजेंसी को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। एजेंसी में रखें कीमती सामान सहित नकदी पार कर दिया है। एजेंसी संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाने के उप निरीक्षक अक्षय कुमार पटेल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की है।
  
इनायत नगर निवासी बाइक एजेंसी के संचालक मनोज कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बाजार में उनकी बाइक एजेंसी स्थित है। रविवार रात वह एजेंसी का कार्य निपटाने के बाद ऑफिस एवं भवन में ताला बंद करके रोजाना की तरह अपने आवास पर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब वह अपनी एजेंसी पर पहुंचे तो देखा कि एजेंसी के पीछे की खिड़की खुली पड़ी है व सामान बिखरा पड़ा है। 

एजेंसी संचालक ने बताया एजेंसी में रखें लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर, प्रिंटर, वॉल फैन, बाइक बैट्री, एलसीडी, कीबोर्ड, माउस व हेलमेट सहित काउंटर में रखें चार हजार रूपए नकद अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया है। उपनिरीक्षक अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर  दिया जाएगा।

 
ये भी पढ़ें - अवधेश राय हत्याकांड : मूल दस्तावेज के बिना लड़ा गया केस, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ मुख्तार  

संबंधित समाचार