लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास हादसा, तेज हवा से गिरी होर्डिंग, तीन लोग दबे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के इकाना स्टेडियम के पास स्थित शहीद पथ के करीब लगी होर्डिंग सोमवार को अचानक गिर गई। जिसके नीचे तीन लोग दब गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शहीद पथ के पास स्कार्पियो सवार तीन लोग गाड़ी से उतर कर सड़क किनारे लगी होर्डिंग के नीचे खड़े होते हैं। इसी बीच तेज हवा के कारण होर्डिंग गिर जाती है। जिसके नीचे तीनों लोग दब जाते हैं। एक शख्स तो तत्काल ही बाहर निकल आता है, लेकिन दो लोग दबे रह जाते हैं। उन दोनों लोगों को पुलिस ने आकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

 ये भी पढ़ें -  पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी : नेहा शर्मा

संबंधित समाचार