हरदोई: नहीं रहे पूर्व सांसद इलियास आजमी, दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के वेंटीलेटर पर रखे पूर्व सांसद इलियास आजमी की सांसें थम चुकी थी। उनकी मौत की खबर भी सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगी। उधर पूर्व सांसद को आजमगढ़ में सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जाने लगी थी, लेकिन उसी बीच पूर्व सांसद की थम चुकी सांस चलने लगी, कुदरत के इस करिश्में को देख कर हर कोई अपने हाथ उठा कर दुआ करने लगा।

इसके बाद दोबारा उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के तकरीबन करीब 9 घंटे तक उनकी सांसें चलती रही, लेकिन फिर हमेशा-हमेशा के लिए ठहर गई। पहले ट्विटर पर ट्वीट किया गया था कि सोमवार को जोहर में उन्हें आजमगढ़ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। लेकिन अब सोमवार की रात बाद नमाज-ए-ईंशा सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की दोबारा जानकारी दी गई है।

बताते चलें कि शाहाबाद से दो बार सांसद रह चुके इलियास आज़मी ने रविवार की देर शाम दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी। उनके न रहने की खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल होने लगी। सोमवार की दोपहर बाद नमाज़-ए-ज़ोहर के आज़मगढ़ में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच पूर्व सांसद की सांसें दोबारा लौट आई,जिसे देख कर हर कोई हैरत में पड़ गया और कुदरत के इस करिश्में को देख कर हाथ उठा कर दुआएं करने लगा। 

आनन-फानन में पूर्व सांसद को दोबारा वेंटीलेटर पर रखा गया और फिर सारी रात उनकी सांसें चलती रही, लेकिन सोमवार की अलल सुबह 4 बजे हमेशा-हमेशा के लिए ठहर गई। उसके बाद दोबारा बताया गया है सोमवार को बाद नमाज़-ए-ईंशा पूर्व सांसद को आज़मगढ़ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : बारात में गए युवक का नहीं लगा सुराग, बाइक बरामद

संबंधित समाचार