पीलीभीत: बोर्ड की पहली बैठक में क्यों गुस्साईं वरिष्ठ भाजपा सभासद?, जानिए पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक प्रस्ताव पास होने की जगह हंगामे की भेंट चढ़ गई। पहले सूचना न दिए जाने की बात कहकर भाजपा की वरिष्ठ सभासद ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। उसके बाद अन्य सभासदों ने बोर्ड फंड से लेकर 15वें वित्त के बजट का ब्योरा मांगा। अपने-अपने वार्ड की समस्या से अवगत कराते हुए चेयरमैन और प्रभारी ईओ से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। 

नगरपालिका में पहली बोर्ड बैठक सोमवार को बुलाई गई। इससे पहले चेयरमैन डॉ. आस्था अग्रवाल ने शुद्धी हवन कराया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन और एसडीएम/प्रभारी ईओ देवेंद्र सिंह ने की। पिछले बोर्ड में पास किए गए प्रस्ताव की जानकारी दी गई।

पहली बोर्ड बैठक में नगरपालिका की ओर से बोर्ड बैठक की सूचना लगातार छह बार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा की महिला सभासद पुष्पा उपाध्याय को नहीं दी गई थी। दोपहर एक बजे शुरु हुई बैठक में उन्होंने अचानक एंट्री ली। फिर लिखित सूचना न मिलने पर सदन में मेज पर हाथ पीटते हुए विरोध किया। उनका कहना था कि क्या बोर्ड का कोई सम्मान नहीं है,  जो लिखित सूचना नहीं दी गई। इस पर सभासद और चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

आधा घंटे तक चली बहस के बाद  उन्हें शांत कराया गया। इस दौरान गरमाया रहा।  उसके बाद बैठक में वह शामिल हुई और फिर समस्त सभासदों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी और इन पर जल्द काम होने की मांग की। इस पर चेयरमैन डॉ.आस्था अग्रवाल ने आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पत्नी के बीमार होने पर अमरोहा से वापस लौटे राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार

संबंधित समाचार