रामपुर : शाहबाद गेट और किला इलाके में मिले 17 टेंपर्ड मीटर, 15 उपभोक्ताओं ने जमा किया 5.95 लाख हर्जाना...जानिए किस पर हुई रिर्पोट दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। बिजली चोरी पर रोकथाम के लिए बिजली निगम की ओर से चलाए गए अभियान में शाहबाद गेट, किला इलाके में 18 में से 17 मीटर टेंपर्ड पाए गए। चोरी रोकथाम के लिए बराबर चेकिंग के लिए अभियान चलाए जा रहे है लेकिन, उसके बाद भी कोई रोक नहीं लग पा रही है।
मंगलवार की देर रात्रि चलाए गए अभियान में 18 में से 17 मीटर टेंपर्ड मिले। जिसमें 15 उपभोक्ताओं द्वारा 2,95,000 हजार रुपए जमा कराए गए। शेष उपभोक्ताओं पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट, मोबाइल भी छीना... चार पर मुकदमा
