रामपुर : विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट, मोबाइल भी छीना... चार पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जेई की तहरीर के आधार पर थाना गंज में दर्ज रिपोर्ट

रामपुर, अमृत विचार। बिजली चेकिंग की रोकथाम के लिए सड़क पर उतरी टीम के संग मारपीट किए जाने के मामले पर चार लोगों पर थाना गंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है लेकिन आरोपी अपने अपने ठिकानों से फरार चल रहे हैं।

 सोमवार की रात करीब 11 बजे अस्पताल रोड स्थित थाना गंज बिजलीघर के एसडीओ आरके गुप्ता, अवर अभियंता नागेंद्र प्रसाद की अगुवाई में छापेमारी की गई थी। हल्के वाली ज्यारत के पास सोहराब खां, इंतेसा उल्लाह खां, जुल्फिकार और अंसार खां के घर पर छापेमारी की तो चोरी से बिजली जलती हुई मिली।
 
इस दौरान लाइन काटने पर अधिकारियों, कर्मचारियों से धक्कामुक्की, मोबाइल भी छीन लिया गया था। इस मामले में जेई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मंगलवार की रात को थाने में चार लोगों पर धारा 353, 323, 504, 506, 186 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:- बरेली सहित नौ जिलों में अंकपत्र संशोधन के लिए लगेंगे शिविर

संबंधित समाचार