स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का सीतापुर DM ने किया सम्मान
सीतापुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले विजेता तनिष्का पाल और रजत पदक विजेता मुस्कान सिंह तथा कांस्य पदक विजेता आदित्य वैभव का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर सम्मान किया।
अपने कार्यालय में जिला अधिकारी अनुज सिंह ने तीनों खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा की तारीफ की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लाकर सीतापुर जिले का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार और ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुरेंद्र मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -सरकार के बुलावे पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले शीर्ष पहलवान, मीटिंग जारी
