बरेली: हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार, पीड़ित पिता ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
बरेली, अमृत विचार। दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। बेटी के हत्यारे को गिरफ्तार कराने के लिए मृतका का पिता आज एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपियों की गिरफ्तारी की तत्काल मांग की है।
लाइन पार मठिया बुखारा रोड थाना फरीदपुर के रहने वाले राजू ने बताया उसकी बेटी प्रियम श्रीवास्तव की दहेज की खातिर पति पवन श्रीवास्तव, ससुर राजकुमार श्रीवास्तव, सास दिनेश कुमारी, जेठानी रिंकी व ननद पुष्पा ने 3 जून 2023 को हत्या कर दी। उसने आरोपियों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना सुभाषनगर पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था और मृतक के पति पवन को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया था। इस मामले में आरोपी ससुर राजकुमार श्रीवास्तव पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। राजकुमार व उनकी पत्नी दिनेश कुमारी ने अपने बेटे पवन श्रीवास्तव नेवी की वर्दी में खींचे फोटो व नेवी का आई.डी. कार्ड दिखाकर धोखाधडी व जालसाजी कर उसकी बेटी प्रियम से शादी की थी। शादी में ससुराल वालों ने दहेज में एक चार पहिया गाड़ी, नगद धनराशि 5 लाख रुपये व माल जेवर आदि उपहार में दिया था।
शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले पुत्री प्रियम को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। बेटी ससुराल वालों के अत्याचार मुझे व मेरी दूसरी बेटी के मोबाइल पर व्हाट्सएप व चेट कर बताती थी। उस ने कई बार अपनी पत्नी, भाई कैलाश आदि के साथ बेटी की ससुराल जाकर पति, ससुर, सास, ननद व जेठानी आदि को समझाया, हाथ पैर जोड़ मगर इन लोगों ने अत्याचार बंद नहीं किया और उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम हाउस पर आरोपियों ने उसे धमकी भी दी थी। पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आज पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
ये भी पढे़ं- बरेली: दुष्कर्म के आरोपी मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव, SSP से लगाई न्याय की गुहार
