बैठक में बोले कांग्रेस कार्यकर्ता - सोनिया गांधी ही रायबरेली से लड़ें लोकसभा चुनाव
जगतपुर / रायबरेली, अमृत विचार। आने वाले लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी द्वारा चुनावी राजनीति से सन्यास लिए जाने की तमाम खबरों को कांग्रेसी भले ही नकार रहे हो, किंतु उनके मन में भी सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए इस बात का संशय है कि वह शायद ही अगला लोकसभा चुनाव लड़े। इसीलिए बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में नेताओं ने सोनिया गांधी से आग्रह किया है कि वह अगला लोकसभा चुनाव रायबरेली सीट से ही लड़ें।
बुधवार को कांग्रेस की मासिक बैठक में इस मुद्दे को विश्वनाथ त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष (शोसल मीडिया) ने उठाया। उन्होंने कहा कि जनता की मांग है कि सोनिया गांधी ही 2024 लोकसभा का चुनाव लड़े, हम सबको अपने सांसद पर गर्व है, सोनिया गांधी का चुनाव लड़ना, हम कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। जिस पर सभी ने सामूहिक रूप से सहमति जताई है। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की। संचालन जिला सचिव मेराजुल हसन फारूकी ने किया।
नहरों में पानी के लिए सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी
जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना ने मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, इस समय किसानों के द्वारा धान रोपाई के लिए किसान नर्सरी (बेढ़) डालते हैं, जिसके लिए पानी की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन पानी का कहीं अता पता नहीं है ।नहरे सूखी पड़ी है,अब किसान करे तो क्या करे ? किसान मजबूर होकर टयूबबेल,या पम्पीसेट आदि से डबल खर्च करके नर्सरी(बेढ) डाल रहा है।
बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि अगर एक हफ्ते में नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो कांग्रेसी नेता वा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष स्वतंत्र पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव बावेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी,न्याय पंचायत अध्यक्ष आशा पाल सिंह, सचिव के. के. सिंह, सचिव देवनाथ यादव, न्याय पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिव राजकुमार पाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष जगदीश कुरील, महेंद्र सिंह, छेदी सिंह, वा अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे। बैठक में किसानो की समस्या के लिऐ आन्दोलन हेतु सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
ये भी पढ़ें -पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान की हो सकती है घर वापसी, BJP से इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की अटकलें
