पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान की हो सकती है घर वापसी, BJP से इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की अटकलें    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कई तरह के नए राजनीतिक समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। राजनीति के गलियारों में चर्चा पूर्व वन मंत्री दारा सिंह चौहान को लेकर गर्म है। सूत्रों के अनुसार दारा सिंह चौहान दोबारा भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर सकते हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें यूपी की मऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। 

बताते चलें कि पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। पूर्व मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में रहकर काम कर चुके हैं। पार्टी की तरफ से एक आतंरिक सर्वे कराया गया है, जिसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यक बाहुल्य सीट पर पुराने नेताओं पर ज्यादा भरोसा जनता जता रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व मंत्री को भाजपा दल में शामिल करा सकती है। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर शीर्ष नेतृत्व कई दौर की बातचीत भी कर चुका है।       

ये भी पढ़ें -मोदी सरकार के नौ साल में गरीबों के साथ हुआ विश्वासघात: मल्लिकार्जुन खड़गे

संबंधित समाचार