Fatehpur News : नाराज बेटे ने घर में लगाई आग, ग्रामीणों की सजगता से बड़ा अग्निकांड होते बचा, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नाराज बेटे ने घर में आग लगाई।

फतेहपुर के किशनपुर थाने के कालका का डेरा में बेटे ने अपने ही घर मे परिवार से नाराज होने के बाद आग लगा दी। छप्पर धू-धू कर जलता देख पड़ोसी इकट्ठा हो गए।

फतेहपुर, अमृत विचार। किशुनपुर थाने के अहमदगंज तिहार के कालका के डेरा में एक व्यक्ति ने अपने ही घर मे परिवार से नाराज होने के बाद आग लगा दी। छप्पर धू-धू कर जलता देख पड़ोसी इकट्ठा हो गए।  और आग को बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र लवलेश शराबी किस्म का व्यक्ति है। जो शराब के नशे में घर मे आग लगा दिया है। हालांकि आग से बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घर मे रखे कपड़े और भूसा जल गया था। दमकल के पहुँचते पहुँचते ग्रामीणों को मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था।

संबंधित समाचार