Social Media पर TV एंकर के लिए अपमानजनक शब्द कहने के मामले में मुकदमा दर्ज
नोएडा। शहर के थाना सेक्टर-20 में एक समाचार चैनल की प्रसिद्ध एंकर के लिए सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। एंकर का आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है।
पुलिस ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एंकर ने बीती रात रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-बस्ती: किशोरी से गैंगरेप पर गरमाई सियासत, आरोपित भाजपा नेता समेत दो और गिरफ्तार
