प्रयागराज: दरोगा की पत्नी की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, घर से 2.90 लाख कैश और लाखों के गहने गायब
प्रयागराज/अमृत विचार। धूमनगंज थानाक्षेत्र में दारोगा की पत्नी पुष्पा देवी (48) की मौत की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस लगी हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) से मौत की बात सामने आई है। सोमवार की सुबह घर के अंदर पलंग पर शव मिला तो गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की गई थी। लेकिन सवाल यह उठता बहै कि अगर पुष्पा देवी ने फांसी लगाई तो शव को फंदे से नीचे किसने उतारा। नाक से खून कैसे आया?
एसआई निहाल सिंह ने बताया कि उनकी तैनाती जीआरपी टूंडला में है। उनका पीपलगांव शाहपुर में घर है। मेरी पत्नी मकान में कुछ समय से अकेले रहती थीं। बड़ा बेटा विक्रम पनकी कानपुर में अपनी पत्नी के इलाज के लिए गया हुआ था। छोटा बेटा रविंदर झांसी अपनी पत्नी को लेने गया था। मेरी बेटी पूनम रेलवे में नौकरी करती है।
पूनम ने रविवार को 10.30 बजे अपनी मां पुष्पा से बात की थी। सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे फोन मिलाया गया पर बार बार फोन मिलाने पर फोन बन्द पाया गया।वहीं दारोगा निहाल सिंह यादव ने अपने पड़ोसी घनश्याम दुबे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2 डॉक्टरों के पैनल में हुआ पोस्टमार्टम
पुष्पा देवी के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की शाम को हुआ। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पीएम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि पुष्पा की मौत गला दबाने से नहीं फांसी लगाने से हुई है। रिपोर्ट में इसके अलावा शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं पाया गया है।
2.90 लाख कैश और लाखों के गहने गायब
मैने अपने छोटे बेटे की शादी 2 महीने पहले की थी। शादी में कुछ पैसा बचा था। जो कि मुझे उधार लिये था वह वापस करना था। घर के जेवरात व समस्त पैसा का हिसाब किताब मेरी पत्नी व मेरे अलावा किसी को जानकारी में नहीं था। घर आने पर सभी आलमारियों को देखा तो गहने और रुपये गायब मिले। 1 हार, 3 तोला सोने की अंगूठी, 2 कान का झुमका, 2.5 तोला सोना, 3 अंगूठी, 3 1.5 तोला सोना चैन, 6 तोला सोना, 1 पायल, 500 ग्राम चांदी व 2 लाख 90 हजार रुपये कैश गायब थे।
पूजा-पाठ कराने वाले घनश्याम दुबे पर गहराया शक
दारोगा ने बताया कि घर पर पूजा पाठ कराने वाले पड़ोसी घनश्याम दुबे अक्सर आता जाता रहता था। इसके आलावा घर पर किसी अन्य व्यक्ति का आना-जाना नहीं रहता था। मुझे शक है कि मेरी पत्नी पुष्पा देवी की हत्या घनश्याम दुबे ने की है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने केवल 302 की धारा में केस दज किया है। लूट और चोरी की धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वकील हुए उग्र - पुलिस पर पथराव
