प्रयागराज : कंपनी बाग में हुई इरम की हत्या का नहीं लगा सुराग
प्रयागराज, अमृत विचार। 13 मई को दिन दहाड़े कंपनीबाग में ईंट पत्थरों से सर कूच कर की गई महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हत्या के मामले में पुलिस अभी कोई सुराग नही जुटा पाई है।
बता दें कि मालवीय नगर अतरसुइया की रहने वाली इरम सिद्दीकी 13 मई को सुबह अपने बच्चे को जेठ के साथ सेंट जोसफ स्कूल छोड़ने आई थी।,उसके बाद कंपनी बाग में टहलने चली गयी, जब छुट्टी के बाद स्कूल में बच्चे को लेने कोई नहीं गया तो इरम को ढूंढना शुरू किया। जहां कम्पनी बाग में इरम का शव मिला ईंट पत्थरों से कूंचा हुआ लहूलुहान पाया गया था। घटना को लगभग एक महीना बीतने के बाद अभी तक कर्नलगंज पुलिस घटना का खुलासा नही कर सकी है। घटना के बारे में कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वालो की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर संजीव जीवा की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, वकील हुए उग्र - पुलिस पर पथराव
