रामपुर : पहले FB पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करने की कोशिश... अब पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक/रामपुर/अमृत विचार। किशोरी को धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले पश्चिम बंगाल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी है। फेसबुक पर हुई दोस्ती की किशोरी ने हकीकत जानने के बाद युवक के व्हाट्सएप नंबर पर द केरल मूवी के फोटो व वीडियो शार्ट भेजे। कहा कि तुम भी लवजेहादी हो। मुझे फंसाकर लव जेहाद में कामयाब होना चाहते हो,लेकिन युवक ने नाबालिग का पीछा नहीं छोड़ा और वह रामपुर के तहसील मिलक पहुंच गया। किशोरी ने पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी के युवक पर छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। 

मिलक थाना क्षेत्र की नगर निवासी 16 वर्षीय एक नाबालिग के फेसबुक पर युवती के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बिना एक दूसरे को देखे दोनों के बीच  बातचीत शुरू हो गई।  कुछ दिनों बाद किशोरी को पता चला कि फेसबुक पर बात करने वाली उसकी दूर की सहेली नहीं बल्कि एक युवक है। युवक ने किसी तरह नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बात करता रहा और बातों ही बातों में नाबालिग को उसकी भाषा शैली पर संदेह हुआ तब किशोरी ने युवक की पूरी फेसबुक प्रोफाइल खंगाली। पता चला कि उससे बात करने वाला युवक पश्चिम बंगाल राज्य के सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी शहर निवासी मुस्लिम समुदाय का है जो कि उसे लव जेहाद के तहत फंसा रहा है।

किशोरी ने युवक की हकीकत को जानते हुए उसके व्हाट्सएप नंबर पर द केरल मूवी के फोटो व वीडियो शार्ट भेजे। कहा कि तुम भी लवजेहादी हो। मुझे फंसाकर लव जेहाद में कामयाब होना चाहते हो,लेकिन युवक ने नाबालिग का पीछा नहीं छोड़ा। प्रतिदिन नए-नए फोन नंबरों से काल करना शुरू कर दिया इतना ही नहीं युवक रामपुर पहुंच गया और तीन दिन तक मिलक नगर में नाबालिग का पीछा करता रहा। धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। काफी परेशान होकर नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

सोमवार को बजरंग दल एवं अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने नाबालिग की निशानदेही पर युवक को धर दबोचा। पूछताछ में युवक मिलक पहुंचने की कोई सही जानकारी नहीं दे पाया तब बजरंग दल एवं अन्य हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर धुनाई की और मिलक पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहम्मद सुपायुनुल हक निवासी लिंबू बस्ती सालुगरा वार्ड थाना भक्ति नगर जिला सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी,पश्चिमी बंगाल बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ एवं जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने की कोशिश के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

भोट थाना क्षेत्र में भी हो चुका धर्म परिवर्तन का मामला
युवकों द्वारा युवतियों को फंसाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला कुछ रोज पहले भोट थाना क्षेत्र में भी हुआ। जिसमें भोट के रहने वाले एक युवक ने मेहरबान से मोहन बनकर युवती को अपने जाल में  फंसा लिया। बाद में जानकारी मिलने के बाद युवती के होश उड़ गए। उसने सारा मामला परिजनों को बताया,बाद में पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। ऐसा ही मिलक में हुआ है

ये भी पढ़ें : रामपुर : विद्युतकर्मियों के साथ मारपीट, मोबाइल भी छीना... चार पर मुकदमा

संबंधित समाचार