Unnao Fire News : तीन घरों में लगी आग, सामान जलकर राख, शादी की चल रही थी तैयारियां…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में संदिग्ध हालात में लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी राख।

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के सेलापुर में संदिग्ध हालात में आग से तीन घरों की गृहस्थी राख हो गई। घर में जिसकी तैयारियां चल रही थीं। शादी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

उन्नाव, अमृत विचार। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव सेल्हापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग  में तीन घरों की नगदी व गहने समेत गृहस्थी जलकर राख हो गई। एक घर में इसी माह के अंतिम सप्ताह में लड़की की शादी थी। घर में जिसकी तैयारियां चल रही थीं। शादी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।  

ग्रामीणों के अनुसार सेल्हापुर गांव निवासी नन्हा पुत्र जसवंत के घर से लगी आग ने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया और बगल के मोहनलाल पुत्र गंगाराम व प्रेमचंद्र पुत्र गंगाराम के घर भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने लोगों के सहयोग से काफी देर बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय नन्हा के घर पर कोई मौजूद नहीं था।

आग की चपेट में आए प्रेमचंद्र के घर में बेटी पूनम की शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी माह 28 जून को अजगैन क्षेत्र के गांव भादियाखेड़ा से उसकी बारात आनी है। प्रेमचंद्र के घर बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी आग की भेट चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल निर्मल कुमार ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा