बहराइच: ई रिक्शा चालक को जहरखुरानों ने लूटा, पुलिस ने शुरु की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा सहित नगदी, मोबाइल ,लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना सुबह थाने में दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र में ग्राम परना खजुरा निवासी रामकेवल पुत्र रामकिशुन ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 

मंगलवार रात करीब 8:00 इकौना से,तीन सवारी बिठाकर पयागपुर के लिए चला। जहां ई रिक्शा पर बैठे तीन अज्ञात युवक उसे पयागपुर से हुजूरपुर मार्ग पर स्थित अर्जुन पुरवा लेकर चले गए। यहां पर नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा तथा 700, नगद और मोबाइल लूट कर फरार हो गए, पूरी रात ई रिक्शा चालक जिंदगी मौत के बीच पड़ा तड़पता रहा, सुबह होने पर इसकी सूचना घरवालों तक पहुंची जो मौके पर पहुंचकर रामकेवल को इलाज के लिए ले गए। 

इसकी सूचना थाना पयागपुर पुलिस को दिया। घटना से ई रिक्शा चालकों में भय व्याप्त हो गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर में बनेंगे सप्त ऋषियों के मंदिर, प्रथम तल तैयार होते ही शुरू हो जाएगा निर्माण

संबंधित समाचार