संत कबीर नगर : नगर निकाय चुनाव के बाद पूरी निष्ठा से जन सम्पर्क अभियान में जुटे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, संत कबीर नगर । जिले में निकाय चुनाव के बाद एक बार फिर जन समस्याओं को दूर कराने में जुट गए हैं। बुधवार को जनता के बीच पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लगभग दर्जनभर गांवों का दौरा किया। जन समस्याओं को जानने के लिए विधायक अंकुर तिवारी ने तूफानी दौरा करते हुए जन समस्याओं को करीब से महसूस करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को दूर कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण जनता की समस्याओं को जानने एवं उन्हें सुलझाने के लिए विधायक द्वारा गांव में जनता के बीच उनकी समस्याओं और उसके निराकरण पर विचार किया और विकास के मुद्दे पर चर्चा की।

क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी की नाली, पेंशन, उज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर कितना लाभ मिल रहा है उसका फीडबैक लिया। संबंधित विभाग को अवगत कराया कि जनसमस्याओं का तत्काल निवारण किया जाए। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भारत सरकार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाएं आम जनमानस तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है। जनहित के कार्यों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें - संत कबीर नगर : खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास ब्रिज के ऊपर ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, तीन हुए घायल

संबंधित समाचार