बहराइच: बीमारी से तंग वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

तीन वर्ष से बीमार चल रहा था मृतक

अमृत विचार, बहराइच। जनपद के कांधी कुइयां गांव निवासी एक वृद्ध ने गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांधी कुइयां के मजरा सचौली निवासी मसूदन तिवारी (80) पुत्र चंद्र शेखर तिवारी गुरुवार सुबह गोंडा बहराइच रेल प्रखंड पर पहुंचे। पयागपुर थाना क्षेत्र के पोल संख्या 32/14 व 32/15 के बीच रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। गोंडा से बहराइच जा रही ट्रेन संख्या 05371 से कटकर वृद्ध की मौत हो गई। हादसे की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया है कि वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर जान दी है। मृतक तीन वर्ष से बीमार चल रहा था।

ये भी पढ़ें:-  लखनऊ: संजीव जीवा हत्याकांड में घायल बच्ची से मिलने KGMU पहुंचे CM Yogi

संबंधित समाचार