बरेली: मैदानों पर सन्नाटा, डिजिटल हुए कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते खेल गतिविधियां ठप हैं। खिलाड़ी ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं। शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, पूर्व ओलम्पियन सुमंगला व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने आकाशवाणी के माध्यम से मेजर ध्यानचंद …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते खेल गतिविधियां ठप हैं। खिलाड़ी ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं। शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, पूर्व ओलम्पियन सुमंगला व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने आकाशवाणी के माध्यम से मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व से खिलाड़ियों को परिचित कराया और खेल योजनाओं की जानकारी दी।

इसमें कोचिंग कैंप, खेल छात्रावास, कॉलेज आदि शामिल हैं। इस दौरान क्षेत्रीय उप-क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पौधरोपण किया। उप-क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद आदि रहे।

नहीं हुई स्टेडियम में प्रतियोगिता
कोरोना के कारण खेल दिवस पर कोई प्रतियोगिता नहीं हो सकी। हर साल स्टेडियम में हॉकी समेत अन्य प्रतियोगिताएं होती थीं। वहीं कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भी हर वर्ष बड़े स्तर पर दौड़, हॉकी, टाकरा समेत अन्य प्रतियोगिता होती थी, जो अबकी संक्रमण की भेंट चढ़ गईं।

पौधारोपण करते स्टेडियम के पदाधिकारी।

मेजर ध्यानचंद की याद में लगाए पौधे
कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के अधिशासी अभियंता आर के महेश्वरी ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। केंद्र प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व रेलवे खेल अधिकारी पूर्व अंर्तराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी पद्मवीर सिंह व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा ने पौधरोपण किया।

खेल दिवस के अवसर पर स्टेडियम में करीब 50 पौधे लगाए गए। इससे ग्रीन वाटिका का नाम दिया गया। इस मौके पर आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के शिक्षक श्रीधर शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।

खेल दिवस के अवसर पर चार्ट पेपर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे


खेल दिवस पर ऑनलाइन कराई प्रतियोगिता

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर एवं फिट इंडिया अभियान की संयोजिका डा. अनुभूति ने कोविड-19 की चुनौती के बीच ऑनलाइन कार्यक्रम कराए। छात्राओं ने खेल चार्ट, योग, घर पर खेल गतिविधि का वीडियो तैयार कर साझा किए।

एक सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई बरेली कॉलेज में भी खेल दिवस मनाया गया।

संबंधित समाचार