अमरोहा: सांड के हमले में घायल कक्षा पांच के छात्र की उपचार के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह जून को सांड़ के हमले में हुआ था घायल, ग्राम रुखालू का मामला

हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव रुखालू निवासी 11 वर्षीय दुष्यंत पुत्र भरत सिंह छह जून की शाम गांव में बरात देखकर घर लौट रहा था। जैसे वह बीच रास्ते में पहुंचा तभी सांड़ ने बालक पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 

परिजनों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दुष्यंत की मौत हो गई। वह गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा पांच का छात्र था।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: किसान को घर में घुसकर गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

संबंधित समाचार