पुल के पीछे फंसे 11 साल के बच्चे की मौत, 24 घंटे बाद निकाला गया था बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोहतास। बिहार में रोहतास जिले के आतिमी गांव में सोन नदी पर पुल के खंभे और स्लैब के बीच फंसे 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। उसे रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें बच्चे को निकालने के लिए 24 घंटे से अधिक समय तक एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। 

बता दें रंजन बुधवार को नसरीगंज-दौदनगर पुल पर फंस गया था। उसके पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने स्थानीय अधिकारियों को बताया था कि मानसिक रूप से कमजोर उनका बेटा रंजन दो दिन पहले गायब हो गया था और बाद में वह एक महिला को वहां फंसा नजर आया। नसरीगंज के प्रखंड विकास अधिकारी जफर इमाम ने कहा, यह घटना कल घटी। यह लड़का नसरीगंज -दौदनगर पुल के खंभे और स्लैब के बीच फंस गया। 

ये भी पढे़ं- उपराज्यपाल ने GGSIPU परिसर के उद्घाटन का प्रभार सौंपे जाने का बनाया दबाव : आतिशी

 

 

संबंधित समाचार