अनियंत्रित ट्रक पलटकर जीप पर गिरा, सात लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के बरम बाबा डोल के पास आज सुबह अनियंत्रित ट्रक के पलटकर जीप के ऊपर गिरने से जीप सवार सात लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में छह की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक गड्ढे में फंसने की वजह से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी जीप के ऊपर गिर गया। दुर्घटना में जीप में बैठे सात लोगों की मौत हो गयी। इनमें छह की मौके पर मौत हो गयी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दमतोड़ दिया।

मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इस घटना में राजाराम यादव (56), सुखलाल यादव (55), रोहित यादव (15), शिब्बू यादव (10) शिवकुमार यादव (18), धर्मेन्द्र यादव (19) स्कूटी सवार आशीष शुक्ला (25) मौत हो गयी। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्यवाई के पश्चात सभी लाशों को पुलिस द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सरकार का डीएनए किसान विरोधी, एमएसपी की सिर्फ घोषणा करती है, खरीद नहीं: कांग्रेस 

संबंधित समाचार