गोंडा में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोंडा। उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता की मां ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज वारदात हुई। गांव की एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के ही नकुल और संजय नामक युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। इसकी जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। मां अपनी पीड़िता बेटी को लेकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी उनके गांव के हैं। उनकी बेटी को गांव के एक बाग के बगल लगे सरपत में घसीट ले गए और दुष्कर्म किया। 

मां की तहरीर पर गांव के ही दोनों युवकों के खिलाफ पाक्सो एक्ट व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : 13 साल की बच्ची का शव सड़क पर रख परिजनों ने किया प्रर्दशन, मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग पर अड़े

संबंधित समाचार