Satyam Shivam Sundaram : जीनत अमान ने गर्मी से निपटने का बताया उपाय, पूछा- कोई और तरीका है क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान ने अपनी फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। जीनत अमान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है और तब से वह लगातार मजेदार कंटेंट शेयर करती रहती है।

जीनत अमान ने सत्यम शिवम सुंदरम से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में जीनत को चटाई पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है।  तस्वीरें शेयर करते हुए जीनत अमान ने लिखा है, यहां बहुत, बहुत, बहुत गर्मी है। आप रूपा से सिखिए। इस तरह गर्मी को आप मात दे सकते हैं। इसके अलावा कोई और उपाय हैं क्या?

https://www.instagram.com/p/CtOrSQevkST/?hl=en

गौरतलब है कि सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत अमान ने रूपा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जीनत अमान के अलावा शशि कपूर की भी अहम भूमिका थी। सत्यम शिवम सुंदरम का निर्देशन राज कपूर ने किया था। 

ये भी पढ़ें :  Miss World 2023: इस बार इंडिया में होगा 'मिस वर्ल्ड' प्रतियोगिता का आयोजन, 130 से ज्‍यादा देशों की सुंदरियां लेंगी हिस्सा

संबंधित समाचार