Sonam Kapoor Birthday : 38 वर्ष की हुईं सोनम कपूर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा करियर

Sonam Kapoor Birthday : 38 वर्ष की हुईं सोनम कपूर, उतार-चढ़ाव से भरा रहा करियर

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज 38 वर्ष की हो गईं। अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था। सोनम कपूर ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

https://www.instagram.com/p/CsasFEZvgF2/?hl=en

सोनम कपूर ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया। हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया। वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष सोनम कपूर की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। 

वर्ष 2015 में सोनम कपूर की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुई है। यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुए अपनी जान दे दी थी। 

https://www.instagram.com/p/Cr86ZnWqBwo/?hl=en

वर्ष 2018 में सोनम कपूर ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। शादी के 04 साल बाद सोनम ने बीते साल अगस्त में अपने बेटे वायु को जन्म दिया है। सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं।

https://www.instagram.com/p/Cr-PBnaK8sD/?hl=en


आपको बता दें कि सोनम कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो वह खासा अच्छा नहीं रहा। उन्होंने अपने करियर में करीब 20 फिल्मों में काम किया, जिनमें महज 5-6 फिल्में ही सफल रहीं। सोनम की कामयाब फिल्मों ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ आदि मूवीज शामिल हैं। वह आखिरी बार साल 2019 के दौरान फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें : काजल राघवानी और रिंकू घोष की फिल्म ‘देवरानी जेठानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज