Kanpur: साहब! दिन में नहीं, शाम को वाट्सएप कॉल कर बुलाते थाने, पुलिस आयुक्त कार्यालय में पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में की शिकायत।

कानपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में की शिकायत। पीड़िता ने कहा कि वाट्सएप कॉल कर शाम को विवेचक थाने बुलाते है।

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थाने के एक विवेचक से परेशान दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस आयुक्त कार्यालय जाकर गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार विवेचक उसको शाम को वाट्सएप कॉल करते है। उसने छह माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था। तब विवेचक को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने का समय नहीं था। अब वह पैर में घाव होने की वजह से चलने में असमर्थ है, तो उसको बयान के बहाने बार-बार थाने बुला रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर विवेचना नौबस्ता थाना स्थानांतरित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। 

बर्रा विश्व बैंक निवासी फौजी की बेटी की शादी राजस्थान के करौली इलाके में हुई है। उसकी शादी यह कहकर तय कराई गई थी कि लड़का डॉक्टर है, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि न तो उसके पति डॉक्टर है और न ही ससुर। उसका पति बेरोजगार है। कुछ दिन ठीक रहा, फिर उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके साथ ससुराल में दुष्कर्म भी किया गया। वह किसी तरह वहां से भागकर मायके आ गई।

उसने यहां पर नंबर माह में बर्रा थाने में दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है, कि वह विवेचक से बार-बार मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के लिए कहती थी, लेकिन विवेचक टाल देता था। अब वह पैर में घाव होने की वजह से चल नहीं पा रही है, तो विवेचक उसको बार-बार थाने में बुलाते है। अगर वह थाने जाने से मना कर देती है तो वह फाइनल रिपोर्ट लगाकर मुकदमे को खत्म करने की धमकी दे रहा है।

दिन में नहीं, शाम को करते वाट्सएप कॉल

पीड़िता का आरोप है, कि विवेचक उसको शाम को वाट्सएप कॉल कर थाने बुलाते है। जब वह थाने जाती है तो उससे इधर-उधर की बात करते है। फिर उसको वापस भेज दिया जाता है। वह कई बार विवेचक से अनुरोध कर चुकी है, कि दिन में फोन किया करिए, लेकिन विवेचक की हरकतों में सुधार नहीं हुआ। उसकी शिकायत पर विवेचना को नौबस्ता थाने स्थानांतरित कर दिया गया है।

संबंधित समाचार