बहराइच: फाइनेंस कर्मी पर बांका से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दो दिन पूर्व बौंडी क्षेत्र में बाइक सवार कर्मी पर किया था हमला
जैतापुर, बहराइच, अमृत विचार। जिले के भौंरी गांव में भाजपा कार्यालय के सामने बुधवार को बाइक सवार फाइनेंस कर्मी पर बांका से हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को नामजद एक हमलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लखीमपुर जनपद निवासी करन यादव पुत्र गोकरन यादव फाइनेंस कंपनी में कर्मी है। बुधवार को बाइक से कर्मचारी बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव बाइक से आया था। भाजपा कार्यालय के सामने संजय कुमार गुप्ता ने महिलाओं के साथ मिलकर बांका से हमला कर दिया था।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को धर्मेंद्र कुमार और अजय यादव की टीम के साथ हमला करने वाले संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, फरार अन्य की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एक दर्जन उपनिरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र, पूर्व के दो स्थानातारण निरस्त
