WTC Final 2023 IND vs AUS : रहाणे-शार्दूल ठाकुर ने कराई भारत की वापसी, सेंचुरी चूके अजिंक्य..89 पर आउट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ((डब्ल्यूटीसी)) फाइनल मैच के तीसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। मुकाबले में रहाणे-शार्दूल और किस्मत ने भारत की वापसी कराई। अजिंक्य रहाणे 89 रन बनाकर आउट हुए। शार्दूल ठाकुर 38 और उमेश यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं। इ

रहाणे करियर का 26वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। रहाणे ने छक्का जमाकर अर्धशतक पूरा किया। वहीं के 5 हजार टेस्ट रन भी हो चुके हैं।

भारत ने छह विकेट पर 260 रन बनाए
लंदन। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को चाय तक पहली पारी में छह विकेट पर 260 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए है। चाय के समय अजिंक्य रहाणे 89 जबकि शारदुल ठाकुर 36 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 108 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। टीम ने इस सत्र में सिर्फ श्रीकर भरत (पांच रन) का विकेट गंवाया। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 209 रन से पीछे है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे। स्मिथ 121 और ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

ये भी पढ़ें :  WTC Final 2023 IND vs AUS : ICC खिताब जीतने के लिए भारत को खेलना होगा बेखौफ क्रिकेट, हरभजन सिंह ने दिया बयान

संबंधित समाचार