रायबरेली: अवैध संबंध बनाने के लिए देवर करता है ये हरकत, भाभी ने आबरू बचाने के लिए पुलिस से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/रायबरेली, अमृत विचार। भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए देवर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहा है। देवर की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से आबरू की रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का पति शहर में रह रहा है। पुलिस ने मामले में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
     
मामला क्षेत्र के नसीरपुर मजरे अंबारा पश्चिम का है। गांव की रहने वाली महिला का कहना है कि उसका पति रोजी रोटी के लिए शहर में मजदूरी करता है। घर में वह परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उसके देवर की नियत उस पर ठीक नहीं है ,और वह संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। उसकी बात न मानने पर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

महिला ने बताया कि उसका देवर कहता है कि यदि उसके साथ संबंध नहीं बनाया तो तुमको घर में रहने नहीं देंगे। देवर की बेजा हरकत से परेशान होकर महिला ने पूरी बात अपने पति को फोन बताई है। उसके बाद शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर महिला ने मामले की तहरीर दी है।

पीड़िता ने पुलिस से कहा है कि उसकी आबरू की रक्षा के लिए देवर के विरुद्ध कार्रवाई की जाए ।कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं ।जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: ऑल इंडिया चौथी रैंक लाकर छात्रा अनवी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, शिक्षकों ने किया स्वागत

संबंधित समाचार