Farrukhabad News : टैक्स चोरी में केएम इंडिया पर 41 लाख रुपये जुर्माना, GST विभाग ने 11 घंटे तक की जांच पड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में टैक्स चोरी के मामले में केएम इंडिया पर 41 लाख रुपये जुर्माना।

फर्रुखाबाद में टैक्स चोरी के मामले में केएम इंडिया पर 41 लाख रुपये जुर्माना। जीएसटी विभाग के अफसर करीब 11 घंटे तक जांच पड़ताल करते रहे।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर के केएम इंडिया शोरूम और गोदाम पर जीएसटी विभाग के अफसर करीब 11 घंटे तक जांच पड़ताल करते रहे। इस दौरान किसी के अंदर आने और बाहर जाने पर रोक रही। मालिक पर अफसर नजर बनाए रखे। 11 घंटे चली जांच रात दस बजे समाप्त हुई। जांच में सामान की बिक्री अधिक और टैक्स कम जमा करने का मामला पकड़ा गया। जीएसटी विभाग ने शोरूम मालिक पर 41 लाख 1 हजार 192 रुपये जुर्माना लगाया है।

संबंधित समाचार