मुरादाबाद: विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश, चार के खिलाफ रिपोर्ट
बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों के अत्याचार बढ़े
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने ससुराल वालों पर जलाकर मारने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वह दहेज में कार की मांग कर रहे थे। बेटी के जन्म के बाद वह रोज ताने देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी 2021 को करोलबाग सेंट्रल दिल्ली निवासी जीतू पुत्र राजकुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। वह कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। इसी दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया।
जिसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि 7 अगस्त 2022 को रात में उसे कमरे में बंद कर मारा पीटा और जलाकर मारने की कोशिश की गई । लेकिन, मोहल्ले वालों को आते देख उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जीतू, जेठ राहुल, सास मुकेश देवी और ससुर राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : स्थायी अवैध निर्माण तोड़कर अतिक्रमण हटाने से परहेज, ठेले वालों को भगाया
