बहराइच: जिले में 10 वर्षों से तैनात पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, 24 घंटे में जारी हो सकती है सूची

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में 10 वर्षों से तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो 24 घंटे में इनकी तबादला सूची जारी हो सकती है। यह सभी गैर जनपद स्थानांतरित किए जाएंगे। बहराइच जनपद में संचालित विभिन्न थानों में 10 वर्षों से मुख्य आरक्षी ड्यूटी कर रहे हैं। 10 वर्षों से ड्यूटी कर रहे मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण की चर्चा शुरू हो गई है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में 10 वर्ष से तैनात मुख्य आरक्षियों का स्थानांतरण अगले 24 घंटे में हो सकता है। इसकी सूची डीआईजी की ओर से जारी किया जायेगा। दो दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को मंडल के विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जायेगी। वहीं दूसरे जनपद से जिले में मुख्य आरक्षियों को जनपद में भेजा जायेगा।

 

संबंधित समाचार