बहराइच: परिवार में कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मटेरा, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के इंटहा चमारनपुरवा गांव निवासी एक युवक ने घर में कहासुनी के बाद शहतूत के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत इंटहा के मजरा चमारनपुरवा निवासी नन्दकुमार (22) का शुक्रवार रात को घर में परिवार के लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से चला गया। 

परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव गांव से लगभग 100 मीटर की दूरी पर शहतूत के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। गांव के लोगों ने घर पर सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।

पुलिस को घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गोड़ ने पुलिस टीम को गांव भेजा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। कुछ पारिवारिक विवाद था। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिले में 10 वर्षों से तैनात पुलिस कर्मियों के होंगे तबादले, 24 घंटे में जारी हो सकती है सूची

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रज्ञानानंदा से मिला चेक एंड मेट, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 विजेता को सीएम जोसेफ विजय ने दिया 50 लाख का पुरस्कार  
अमरोहा में सनसनीखेज घटना : कूड़ा बीनने वालों की बस्तियां अचानक खाली, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया
श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी : अब काशी की संकरी गलियों में रास्ता दिखाएगा Better Way' App, कई भाषाओं में करेगा काम
UP News : लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, सीएम योगी बोले-किसानों को मौसम की सटीक खबर मिलना जरूरी