जापान में टोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान गलती से टकराए, रनवे बंद किया गया
टोक्यो। टोक्यो के एक प्रमुख हवाई अड्डे पर दो यात्री विमान शनिवार सुबह गलती से एक-दूसरे से टकरा गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जापानी मीडिया के मुताबिक, थाई एयरवेज इंटरनेशनल का बैंकॉक (थाईलैंड) जा रहा विमान हनेदा हवाई अड्डे पर ताइपे (ताइवान) जा रहे ईवा एयरवेज के विमान से टकरा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने रनवे को बंद कर दिया।
टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम की टेलीविजन फुटेज दिखाया गया है कि इस समय दोनों विमान रनवे में खड़े हैं। टीबीएस टीवी न्यूज ने एक ही रनवे पर रुके दोनों यात्री विमान का वीडियो प्रसारित किया।
हालांकि, दोनों विमानन कंपनियों, हवाई अड्डा प्रशासन और जापान के परिवहन मंत्री की ओर से फिलहाल इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। घटना के पीछे की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जापानी मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, टक्कर में एक विमान के पंख को नुकसान पहुंचने की सूचना है। घटना के कारण कई विमानों ने देरी से उड़ान भरी। वहीं कुछ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है।
ये भी पढ़ें : बांध टूटने के बाद 'बेहद गंभीर' मानवीय स्थिति का सामना कर रहा यूक्रेन : संरा अधिकारी
