प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यम वर्ग के सपने पूरे किए: अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले नौ साल में नए शैक्षणिक संस्थान खोलकर, रियायती दरों पर घर मुहैया कराकर और लाखों रोजगार सृजित करके मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा किया है। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति तेजी से बेहतर हुई है। उन्होंने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने नौ वर्ष के काल में मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने का सशक्त आधार रखा है। 

चाहें बच्चों के लिए उत्कृष्ट व नए शैक्षणिक संस्थान खोलना हो, उन्हें सब्सिडी वाले घर सौंपना हो, या लाखों नौकरियां सृजित करना हो, मोदी जी ने उनके सपनों को पूरा किया है। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि कर छूट की सीमा बढ़ाकर सात लाख रुपये करने, जन औषधि के माध्यम से सस्ती दवाएं व बीमा प्रदान करने और ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती यात्रा की सुविधा देकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यम वर्ग का आर्थिक रूप से समर्थन किया है। 

ये भी पढे़ं- राकांपा नेताओं ने महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं पर जताई चिंता

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता