Banda Murder : घरेलू विवाद बना काल, पति ने पत्नी की सांग घोंप कर की हत्या, खून से लथपथ महिला कराहती रही… हो गई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पति ने पत्नी की सांग घोंप कर की हत्या।

बांदा में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की सांग घोंप कर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

बांदा, अमृत विचार। अर्तरा में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी के गले में सांग मारकर हत्या कर दी। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी अभिनंदन ने  घटनास्थल का मुआयना किया।  थाना क्षेत्र के बल्लान चक्की पुरवा निवासी मीरा देवी (45) पत्नी सूरजबली का शनिवार की सुबह लगभग चार बजे पति से विवाद हो गया जिसमें पति ने घर के पास स्थिति देवी की चौकी से सांग लेकर पत्नी के गले में घोंप दिया और भाग खड़ा हुआ। मृतका खून से लथपथ कराहती रही दर्द की आवाज से अन्य परिवारीजन जगे और पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के दो लड़के व तीन पुत्रियां है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच कर साक्ष्य जुटाएं है।आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Banda News : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर की दुल्हन बनने को माथा टेक लिया बजरंगी का आशीष

संबंधित समाचार