कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ः विधायक राज प्रसाद
वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं टिफिन भोज का आयोजन
जयसिंहपुर, सुलतानपुर/अमृत विचार। मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत सदर विधानसभा अंतर्गत पंडित जुग्गीलाल इंटर कॉलेज मुइली के प्रांगण में भाजपा द्वारा शनिवार को वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन व टिफिन भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधानसभा के विधायक राज प्रसाद उपाध्याय रहे।
विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी गण को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि पार्टी के लिए आप ही सब कुछ है। आप ही लोगों के दम पर आज पार्टी पूरे भारत में अपना परचम लहरा रही है। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। सरकार देश की जनता के विकास के लिए जहां कटिबद्ध है।
वहीं देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर मजबूत करने कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि केन्द्र में जहां प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जहां विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों गति देने में लगी है। इस अवसर पर सीता शरण त्रिपाठी, आनंद प्रकाश दिवेदी, रत्नेश तिवारी, रमेश अग्रहरि, राम केश यादव, हरि शंकर वर्मा, ओम प्रकाश शुक्ल आदि रहे।
यह भी पढ़ें : दावा फुस्स : बनने थे 22, लेकिन डेढ़ साल में बना सिर्फ एक अमृत सरोवर
