Etawah: पंजाब से तस्करी कर झारखंड ले जाई जा रही 690 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब से तस्करी कर झारखंड ले जाई जा रही 690 पेटी अंग्रेजी शराब की इटावा में पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

इटावा, अमृत विचार। पुलिस के हत्थे लगी कंटेनर में लदी करोडों रुपये कीमत की अवैध शराब मामले में प्रदेश की कानून-व्यवस्था कटघरे में आ गई है। पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपये की अवैध शराब के तस्कर ने प्रदेश के पांच जनपदों की पुलिस को चकमा देकर अपने स्थान पर पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बीच में सीओ सैफई के नेतृत्व में गठित टीम ने पकड़ लिया है। बरामद शराब के बाबत दावा किया जा रहा है कि वह एक करोड़ से ऊपर की कीमत की होगी। हालांकि, बिहार में इसकी कीमत का क्या निर्धारण किया जाना था, इसका पता नहीं चल सका।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए क्षेत्राधिकारी सैफई नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में गठित टीम में क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस सेल व प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल की टीम ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना के आधार थाना क्षेत्र में टिमरूआ हवाई पट्टी मार्ग आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुलिया के नीचे हरियाणा नंबर के खड़े बंद बॉडी के कंटेनर को चैक किया।

चालक से शराब से संबंधित कागजात मांगे तो दिखाने में असमर्थ रहा। जब कंटेनर को खुलवा कर देखा तो उसमें 690 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी पाई गई। चालक ने अपना नाम मोहनलाल पुत्र शोभा सिंह निवासी कुरावली थाना सदर करनाल जिला करनाल हरियाणा बताया उससे कड़ाई से पूछताछ में बताया यह शराब इस गाड़ी के मालिक अशोक कुमार पुत्र मदनलाल निवासी मकान नंबर 331 विकास कॉलोनी कनिका बिहार रूलर पार्क वन हरियाणा तथा राजू उनका नाम पता नहीं मालूम है। इस गाड़ी में अवैध शराब भरवाई थी और बताया था कि इस गाड़ी को झारखंड पहुंचाओ मैं तुम्हारे आगे पीछे चल रहा हूं।


-भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद- 

पेटियों में 290 पेटी इंपीरियल ब्लू, 3480 बोतल, 300 पेटी इंपीरियल ब्लू 7200 हॉफ, 100 पेटी इंपीरियल ब्लू 4800 क्वार्टर विदेशी शराब पकड़ी है।

-करनाल हरियाणा का रहने वाले है तस्कर-

गिरफ्तार चालक मोहनलाल पुत्र शोभा सिंह निवासी कुरावली थाना सदर करनाल जिला करनाल हरियाणा,एंव कंटेनर गाड़ी के मालिक अशोक कुमार पुत्र मदनलाल निवासी मकान नंबर 331 विकास कॉलोनी कनिका बिहार रूलर पार्क वन हरियाणा तथा राजू उनका नाम पता अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

दिल्ली से बिहार तक फैला है शराब माफियाओं का संजाल,कई राज्यों की पुलिस लगी ताक मे

दिल्ली के एनसीआर समेत पंजाब हरियाणा से राजस्थान से विहार तक शराब माफियाओ का संजाल फैला हुआ है जो सस्ती शराब खरीदकर सुनियोजित तरीके से बिहार तक पहुंचाकर मोटी कमाई कर रहा है। इस बारे में कुछ खुलासे हुये हैं और एसएससी संजय कुमार वर्मा इसकी तहतक जाने की कोशिश में हैं और जल्द ही इन्हें कानून की गिरफृत में ले लिया जायेगा।

इस साल मार्च तक ही आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिये पटना और उसके आसपास के जिलों में बीस ट्रक शराब की सप्लाई हुई है। इन्हें पकड़ने के लिये दिल्ली के साथ यूपी पुलिस भी जी तोड़ प्रयास कर रही है और जल्द ही इसके नतीजे सामने आयेंगे। बीते एक पखबारे के भीतर सैफई सर्किल में पुलिस ने चार बड़ी कार्यवाही की हैं और अब तक चार ट्रक शराब सैफई के क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में गठित टीम में बसरेहर पुलिस नें 31 मार्च की रात बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास से दो कारों को पकड़ा था।

इनमें 25 लाख की अंग्रेजी ब्रांड की शराब बरामद हुई थी। शराब राजस्थान की थी। पुलिस ने हरियाणा के तीन लोगों को पकड़ा था। इसमें ही हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भी शामिल था।आरोपियों ने बताया था कि वह राजस्थान और हरियाणा से सस्ती शराब लेकर उसे बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे। इन लोगों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी थी।

तभी चार मार्च को क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में गठित टीम में सैफई थाना प्रभारी यशवंत सिंह एवं चौबीया थाना प्रभारी गोविंद हरी बर्मा की संयुक्त टीम ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक होटल पर खडे ट्रक में लहसुन की बोरियों के नीचे दबी करीब 70 लाख की हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब को बरामद किया था। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया था। जबकि उसके दो साथी फरार रहे थे।


पकड़े गए ट्रक का मुख्य सरगना राजा हिसार का सप्लायर था। उसने यह शराब ट्रक में भरवा कर हिसार से बिहार के लिए भेजी थी। बीते 5 जून को सैफई सर्किल के थाना बसरेहर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान दो करोड़ से ऊपर की अवैध शराब सहित एक युवक को पकड़ा था। शराब भी पंजाब से अमृतसर के लिए ले जाई जा रही थी। आज शनिवार को सीओ नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में चौथी बड़ी शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

दिल्ली,हरियाणा, पंजाब के आसपास के जिले के बड़े-बड़े शराब माफिया विभिन्न प्रांतों में हरियाणा और पंजाब की सस्ती रेट की शराब सप्लाई कर रहे हैं। अभी कुछ माफिया विभिन्न प्रांतों में अपने गिरोह को फैलाए हुए हैं। जिसमे कुछ इटावा में भी माफिया सक्रिय हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन माफियाओं ने शराब सप्लाई करने का तरीका भी नया निकाला रखा है।

शराब ले जाने के लिए पहले ट्रकों में सब्जी लेशुन व अलग-अलग चीजों को भरते हैं और अंदर शराब की पेटियां रख देते हैं। जिससे किसी को शक नही होता है और जब ट्रक में शराब भरकर सप्लाई के लिए भेजते हैं

उस समय ट्रक चालक को माफिया सीधा रास्ता नहीं बताते बीच-बीच में पता बदलते है। और शराब माफियाओं की गाड़ी ट्रक के आगे चलकर लोकेशन बताते है और उसी के हिसाब से गाड़ियां चलती रहती हैं। बाद में अपने स्थान पर पहुंचाते हैं। जहां पर शराब उतारते हैं। वहां चालक को बदल देते हैं। और लाये गए माल उतारने के बाद ट्रक चालक को माफीया तीस हजार रुपए नगद देते हैं।

क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया अभी पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ में काफी कुछ जानकारियां निकल कर आई है। कई बड़े शराब माफियाओं के नाम भी सामने निकल कर आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी जो माफिया अन्य राज्यों में वांछित चल रहे हैं उन्हें तलाशा जा रहा है उनके बारे में पता किया जा रहा है अन्य प्रदेशों में कहां कहां मामले दर्ज हैं। अभी बिहार में कुछ माफीया पकड़े भी गए हैं जनसे भी जानकारी ली जाएगी।

उनका कहना है कि शराब के धंधे में लगे वाहनों का इंतजाम एक ट्रांसपोर्टर ठाका नाम का व्यक्ति है जो राजस्थान का निवासी है। जिसके पास पांच से सात गाड़ियां हैं जो सभी इसी शराब के धंधे में संचालित हैं। हरियाणा राजस्थान प्रदेश के हिसार,कैथल,जींद सहित कई जनपदों के शराब माफिया पंजाब व हरियाणा की बनी हुई शराब को सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने जांच में तमाम तरह की जानकारियों को जुटाया है और जिन्हें एसएसपी के माध्यम से अन्य स्थानों पर साझा कराया है इसके जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।

संजय कुमार वर्मा एसएसपी का कहना है जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी जो अवैध शराब पकड़ी गई है उसमें शामिल जितने माफिया है। उनके खिलाफ प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जाएगी। गैंगस्टर एवं 14 ए के तहत अवैध कमाई गई संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। और अन्य प्रदेशों की पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Etawah Accident : एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

संबंधित समाचार