Etawah Accident : एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में टायर फटने से हुआ हादसा।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर इटावा में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

इटावा, अमृत विचार। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 116 पर पटना से दिल्ली जा रही कार का टायर फटने से वह डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। सौरभ पुत्र सुनील कुमार निवासी करधनी बाग पटना कार को चला रहे थे। साथ में पत्नी अंजना, बेटी संजना और  मुकेश बैठे थे। चैनल नंबर 116 पर  चलती गाड़ी का अचानक टायर फट जाने से वह मध्य डिवाइडर से टकरा गई।

न पलटने से बाल बाल बच गई लेकिन घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को यूपीआईडी की एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजा गया। मौके पर सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे पहुंचे और कार को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात समान रूप से चालू कराया।

दो गाड़ियां आपस में टकराई बाल बाल बच्चे लोग

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 104 पर फर्रुखाबाद से आगरा जा रही कार को चालक नरेश पुत्र प्यारेलाल निवासी कुआं खेड़ा थाना ताजगंज आगरा चला रहा था। उसकी कार ओवर स्पीड होने के कारण आगे चल रही कार में टक्कर मार दी जिससे फखरुल इस्लाम पुत्र अब्दुल कलाम निवासी असतबल चारबाग अमीनाबाद लखनऊ चला रहा था। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

संबंधित समाचार