अयोध्या : महाभारत के धृतराष्ट्र बनेंगे रामलीला में रावण

अयोध्या : महाभारत के धृतराष्ट्र बनेंगे रामलीला में रावण

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या की रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि 14 से 24 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला में इस बार रावण की भूमिका महाभारत के धृतराष्ट्र गिरिजा शंकर निभाएंगे, जो कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके हैं। 

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट की भूमिका निभाएंगे और राम की भूमिका राहुल भूचर निभाएंगे, जो दो साल से निभा रहे हैं। सीता की भूमिका लिल्ली सिंह निभाएंगी जो की आर आर आर  श्री राजा मौली की फिल्म में काम कर चुकी हैं। साथ ही धूप- छांव और वेबसीरीज पाताललोक में भी काम कर चुकी है और बॉलीवुड की फेमस एक्टर हैं।  

लिल्ली सिंह ने कहा मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं माता सीता की भूमिका निभाऊंगी। ये चौथा संस्करण है अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। गजिंदर चौहान परशुराम,  रजा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे और अभी कास्टिंग का काम चल रहा है जैसे-जैसे रोल फाइनल होते रहेंगे हम बताते रहेंगे।

यह भी पढ़ें : बस्ती : दुष्कर्म, हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल

ताजा समाचार