मुरादाबाद: रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कुन्दरकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम इमारतपुर सिरसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। 
    
शनिवार दोपहर को रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।

 पुलिस का मानना है कि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी। फोरेंसिक टीम के अनुसार युवक दो या तीन दिन पहले चलती ट्रेन से गिर गया होगा, जिसके चलते मौत हुई होगी। जीआरपी भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : भोली-भाली महिलाओं से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार