प्रयागराज : ट्रेन के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा यात्री गिरा, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। संगम एक्सप्रेस ट्रेन से जनरल कोच में ट्रेन के गेट पर बैठा युवक अचानक नीचे गिर गया। जिससे तत्काल ट्रेन को रोका गया और घायल को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

बता दें कि मोहम्मद शोएब बुलंदशहर से प्रयागराज जा रहे थे । यात्रा के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे।  तभी जब संगम एक्सप्रेस हाथरस जंक्शन स्टेशन से निकल रही थी। उसी दौरान यात्री को नींद आ गई और यात्री चलती गाड़ी से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना रेल प्रशासन को मिली तत्काल रेल प्रशासन ने हाथरस उप स्टेशन अधीक्षक नवरत्न को इस विषय में पूरी जानकारी दी। हाथरस उप स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल  घायल यात्री को हाथरस के  बांग्ला हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।

यह भी पढ़ें : वाराणसी : काशी की धरती पर उतरते ही भगवान बुद्ध, शिव और भारतीय संगीत घराने की अनुभूति करेंगे जी- 20 के मेहमान

संबंधित समाचार