पीलीभीत: शादी के 40 दिन बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत/बिठौराकलां, अमृत विचार। शादी के महज डेढ़ माह के भीतर नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। इन दिनों वह अपने मायके में रह रही थी। परिजन ने ससुरालियों की दहेज की मांग को लेकर की जा रही प्रताड़ना को खुदकुशी की वजह बताया। एएसपी ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना गजरौला क्षेत्र की है। ग्राम कैंच के रहने वाले ध्रुव सिंह ने बताया कि उनकी बेटी विशाखा की शादी एक मई 2023 को ग्राम जमुनिया के निवासी नरेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर बिटिया को प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे वह मानसिक अवसाद में आ गई थी।
इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। एएसपी अनिल कुमार यादव ने मौका मुआयना कर जानकारी की। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : पेट्रोल पंप मालिक पर चाकू से किया वार, लूटे 2.91 लाख...जानिए पूरा मामला
