अयोध्या : सगाई की शॉपिंग करने गए युवक की रायबरेली हाईवे पर हादसे में हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनायत नगर थाना क्षेत्र के बारुन बाजार इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक कि आज सगाई होनी थी जिसके चलते वह अपने लिए जूता-कपड़ा आदि खरीदने फैजाबाद शहर गया था।

बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के छोटी भरौली निवासी 25 वर्षीय अंकित यादव पुत्र राजित राम शनिवार की शाम बाइक से खरीदारी के लिए फैजाबाद शहर आया था। रविवार को होने वाली अपनी सगाई के चलते वह जूता-कपड़ा आदि खरीद कर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान रात में रायबरेली हाईवे पर बारुन बाजार चौकी क्षेत्र में किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी विकास मौर्य ने गंभीर घायल अंकित को रात 11: 50 बजे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल लाए जाने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक में परीक्षण के बाद युवक अंकित यादव को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के गांव के प्रधान का कहना है कि दुर्घटना स्थल से बाइक और जूता-कपड़ा आदि मिल गया है। दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से भाग गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मेमो पुलिस को भेजवाया गया है।


ये भी पढ़ें -कन्नौज में बड़ा बवाल, रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत - भीड़ ने बस में लगाई आग 

संबंधित समाचार